निशुल्क कार्यशाला का समापन, प्रदर्शनी व पुरस्कार वितरण आयोजित…
सत्यम गौड़। फरीदपुर
इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर द्वारा संचालित निशुल्क स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का समापन प्रदर्शनी और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया। क्लब की ओर से समय-समय पर पेंटिंग, मेहंदी और सिलाई जैसी कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है।
प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट ने किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए कार्यों की सराहना करते हुए क्लब के प्रयास की प्रशंसा की।
प्रतिभागियों को दिए गए पुरस्कार
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्य टीकम शरण द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में अलका को प्रथम, पूजा को द्वितीय तथा सपना श्रीवास्तव को तृतीय पुरस्कार मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रहा विशेष सहयोग
कार्यशाला के संचालन में आईटीआई अनुदेशिका कविता का विशेष सहयोग रहा। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में क्लब की सदस्य रचना सक्सेना, शालू सक्सेना और अंजू भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








