Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

12/03/2026

रायगढ़ में प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे भारी वाहनों पर पुलिस की सख्ती, चार वाहनों पर कार्रवाई…

Spread the love

रायगढ़, 12 मार्च। शहर में प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। देर रात चक्रधरनगर चौक के पास ओवरलोड आयरन पेलेट (गोली) से भरा एक ट्रेलर पलट गया, जिससे सड़क पर आयरन पेलेट बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से रात में ही सड़क को साफ कर यातायात व्यवस्था बहाल करा

पुलिस के अनुसार ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 AK 4986 का चालक पुष्पराज साहू (25 वर्ष) निवासी ग्राम सिलवार, थाना जोगीपहरी जिला सीधी, प्रतिबंधित क्षेत्र में खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था। जांच में पाया गया कि वाहन में निर्धारित क्षमता से 25 टन अधिक आयरन पेलेट लोड था तथा वाहन का बीमा भी नहीं था। इस पर चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 115/194, 113/194(1) और 146/196 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

वाहन जांच के दौरान चक्रधरनगर पुलिस ने तीन अन्य भारी वाहनों पर भी कार्रवाई की। इनमें हाईवा 12 चक्का CG 13 BC 6434, ट्रक OD 09 K 4445 और ट्रक OD 09 Q 2601 शामिल हैं। इन सभी वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इस्तगासा क्रमांक 664/2026, 665/2026 और 666/2026 दर्ज किया गया। चारों वाहन चालकों को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने बताया कि रायगढ़ शहर के कई क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। ऐसे क्षेत्रों में वाहन पाए जाने पर भारी चालान और वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश, ओवरलोड परिवहन और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Spread the love