16/11/2026

बीमार गौ माता को मिला जीवनदान, सूचना पर तुरंत पहुंची पशु चिकित्सा टीम…

IMG-20260312-WA0188.jpg
Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

    ब्लॉक बिथरी चैनपुर के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा में उस समय मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब सड़क किनारे बीमारी की हालत में पड़ी एक गौ माता का समय रहते उपचार कराया गया। स्थानीय लोगों और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं की सतर्कता के चलते गौ माता को तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

कार्यकर्ताओं ने दिखाई तत्परता

ग्राम सरकड़ा में सड़क किनारे एक गौ माता बीमार अवस्था में पड़ी हुई थी। यह देखकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता राहुल गंगवार, अमन गंगवार, नागेंद्र गंगवार और झनकारी गंगवार ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी सूचना तुरंत संगठन के जिलाध्यक्ष अजय पटेल को दी।

सूचना मिलते ही डॉक्टर मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर सनी पटेल को मामले से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही डॉक्टर सनी पटेल तुरंत मौके पर पहुंचे और बीमार गौ माता का उपचार किया। उन्होंने मौके पर ही दवाइयां देकर गौ माता की स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों ने की सराहना

समय पर उपचार मिलने से गौ माता की हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस मानवीय कार्य के लिए गांव के लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं और पशु चिकित्सा टीम की सराहना की। लोगों का कहना है कि समय पर सूचना और तत्परता से एक बड़ी सेवा का कार्य हुआ है।


Spread the love

You may have missed