Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

12/03/2026

महीनों से सूखा नल, पानी की जगह निकल रही हवा… ग्रामीणों की प्यास अब बन रही गुस्सा

Spread the love


सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम कटेली में पीने के पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि गांव के बाजार चौक में लगे नल से पानी की एक बूंद तक नहीं निकल रही, बल्कि महीनों से सिर्फ हवा ही निकल रही है। इससे गांव के लोगों और बाजार आने वाले सैकड़ों लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बाजार चौक में पीने के पानी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। यहां एकमात्र नलकूप लगा है, लेकिन उससे भी खराब पानी निकलता है या कई बार बिल्कुल पानी नहीं आता। ऐसे में साप्ताहिक बाजार के दिन दूर-दराज से आने वाले लोग, महिलाएं और बच्चे तक प्यास से परेशान हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार चौक में लगभग दो दर्जन से ज्यादा दुकानदार रोजाना व्यापार करते हैं और आसपास के कई गांवों से ग्राहक यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। लेकिन पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव आज भी बना हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक यहां एक पानी का फ्रिज भी लगाया गया था, लेकिन वह भी लंबे समय से बंद पड़ा है। इससे साफ है कि सुविधाएं तो बनाई गईं, लेकिन उनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया।
गांव के लोगों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की किल्लत और भी बढ़ने लगी है, जिससे लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बाजार चौक में पीने के पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।


Spread the love

Read More News