Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

11/03/2026

घायल नंदी का कराया उपचार, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने दिखाई सेवा भावना…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा में एक घायल नंदी का अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने उपचार कराया। संगठन के जिलाध्यक्ष अजय पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल नंदी की सेवा कर उसका इलाज करवाया।

      जानकारी के अनुसार, सरकड़ा गांव में एक नंदी के पैर में गंभीर चोट लग गई थी, जिससे वह दर्द से तड़प रहा था। इसकी सूचना मिलते ही अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल तुरंत सक्रिय हो गए और संगठन के कार्यकर्ता भूपेंद्र कुर्मी, आकाश गंगवार, नरसिंह कुर्मी, राहुल गंगवार और अमन गंगवार के साथ मौके पर पहुंचे।

      मौके पर पहुंचकर अजय पटेल ने पशु चिकित्सक डॉ. सनी पटेल को बुलाया। डॉ. सनी पटेल ने घायल नंदी का परीक्षण किया और उसके पैर में गहरा जख्म पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत मरहम-पट्टी कर उपचार शुरू किया।

     इलाज के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने नंदी को संभालकर रखा और उसे चारा भी खिलाया, ताकि उपचार में कोई बाधा न आए। कार्यकर्ताओं की इस सेवा भावना को देखकर ग्रामीणों ने उनकी सराहना की और जानवरों के प्रति उनके प्रेम की प्रशंसा की।


      इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने कहा कि क्षेत्र की कई गौशालाओं में पशुओं की स्थिति दयनीय है और आवारा पशुओं से किसान भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी, ताकि गोवंश की उचित देखभाल हो सके और किसानों की समस्या का समाधान किया जा सके।


Spread the love