Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

10/03/2026

सुबह 3 बजे से लाउडस्पीकर की गूंज, फरीदपुर में लोगों की नींद हराम…

Spread the love

  • रात में डीजे व लाउडस्पीकर पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की उठी मांग

नगर क्षेत्र में सुबह तड़के 3 बजे से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रोजाना रात के सन्नाटे में तेज आवाज में बार-बार होने वाली घोषणाओं से उनकी नींद खराब हो रही है और दिनभर काम करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

       स्थानीय निवासी ओ.पी. अवस्थी ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि आज के समय में लगभग हर व्यक्ति के पास मोबाइल फोन और अलार्म की सुविधा मौजूद है, इसके बावजूद तड़के 3 बजे से लाउडस्पीकर पर लगातार तेज आवाज में घोषणा करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि इससे आम नागरिकों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

    उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग दिनभर मेहनत-मजदूरी या काम करके रात में आराम करते हैं, उनकी नींद में खलल डालना कहां तक सही है। अवस्थी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि किसी की नींद खराब करके की जाने वाली इबादत से ईश्वर भी प्रसन्न होते होंगे।

       उन्होंने यह भी कहा कि कई बार पुलिस हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार लाउडस्पीकर उतरवा देती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। ऐसे में प्रशासन को इस मामले में सख्ती बरतनी चाहिए।

        अवस्थी ने मांग की है कि रात के समय लाउडस्पीकर और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाए।

     उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से भी अपील की है कि इस जनसमस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाए, ताकि प्रशासन इस पर संज्ञान लेकर समाधान सुनिश्चित कर सके।


Spread the love