खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, 5 बीघा फसल जलकर राख
बिजली सप्लाई समय बदलने की मांग पर नहीं हुई सुनवाई, जर्जर तारों पर टिका विद्युत विभाग
खाचरोद ✒️कमलेश पाटीदार
किसान का जीवन ही अनियमितता वाला है जिसे प्रकृति का जूआ ही कहा जाता है, फसलों को तैयार कर घर तक लाने मे कई सारी समस्या का सामना करना पड़ता है, कई बार मौसम की मार, आवारा जानवर से खराब हो जाती है ऐसी ही घटना किसान मांगीलाल पिता मोहनलाल खमोरिया (खाचरोद) की खेत में खड़ी गेहूं फसल बीजली के तारों के टूटने से लगी आग और जल कर राख हो गई ! घटना पानवासा ओर बहलोला रोड़ के पास की बताई जा रही है, जहां किसान मांगीलाल मोहनलाल खमोरिया के खेत में बिजली का तार टूटने से आग लग गई जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई ! आज भी कई ऐसे स्थान है जहां विद्युत के तार काफी पुराने होकर नीचे ही लटक रहे हैं साथ ही आपस में टकराने से लाइट फाल्ट होने के कारण कई प्रकार की दिक्कतें भी सामने आती है तार काफी पुराने हो चुके हैं जिन्हे विभाग को समय रहते इनको बदलना चाहिए ! किसानो की मांग है की वहीं वर्तमान में फसलों को देखते हुए और ऐसी घटनाओ के होते हुए बिजली दिन की बिजली सप्लाई को रात में दी जाती है तो समस्या से बचा जा सकता है ! इस बारे में किसान मांगीलाल खामोरिया ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि लाइट फाल्ट होने से तार के टूटने से 5 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगी जिस पर आसपास के किसान ओर ग्रामीण इकट्ठे हो गए ओर आग बुझाने का प्रयास किया किंतु कुछ गेहूं की फसल ही बची बाकी सब जल गई !
लाइट समय परिवर्तन के लिय दिया था आवेदन :-……….
पानवासा के किसान दिनेश प्रजापत ने बताया कि हमारे द्वारा विद्युत विभाग खाचरोद ऑफिस पहुंचकर वर्तमान में फसलों की पकने और सूखने की बात बताते हुए कुछ समय के लिए लाइट के समय में परिवर्तन करते हुए दिन की बजाय रात्रि में लाइट देने के लिए आवेदन भी दिया गया था इस बारे में पानवासा सरपंच जितेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि गांव के कुछ लोग मेरे पास आवेदन लेकर आए थे मैने भी उस पर अपने हस्ताक्षर करके दिए थे जो आवेदन खाचरोद ऑफिस विधुत विभाग को दिया गया है








