Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

03/03/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | सारंगढ़
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, चालक मौके से फरार

Spread the love

सारंगढ़। सारंगढ़–बरमकेला मार्ग पर बांधापली पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 11 BG 7821 ने अचानक सामने चल रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
घायल युवक की पहचान ईश्वर पटेल (20 वर्ष), पिता हरि पटेल, निवासी सालर के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए RSM Hospital में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली सारंगढ़ की टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस ने वाहन क्रमांक के आधार पर फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है तथा आसपास के मार्गों पर जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में गति नियंत्रण एवं नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
👉 फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।


Spread the love

Read More News