ऑपरेशन आघात : होली के मद्देनजर अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, 158 लीटर से अधिक शराब जब्त..

रायगढ़, 2 मार्च 2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 48 घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से 158 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब, देशी-विदेशी मदिरा की बड़ी मात्रा एवं एक मोटरसाइकिल जब्त।
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले 16 व्यक्तियों पर भी धारा 36(च) के तहत कार्रवाई।
थाना-वार कार्रवाई विवरण
➡️ थाना घरघोड़ा
ग्राम कुडुमकेला में आरोपी रियाकत अली (44 वर्ष) से 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर गिरफ्तार किया गया।
➡️ थाना चक्रधरनगर
ग्राम जामगांव रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल CG13 AP 6297 में मुकेश सतनामी (25 वर्ष) एवं जितेन्द्र यादव (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर 9 लीटर देशी मदिरा एवं बाइक जब्त।
ग्राम छिरवानी में सुशीला बरेठ (45 वर्ष) से 11 लीटर महुआ शराब तथा राकेश कुमार राठिया (34 वर्ष) से 10 लीटर महुआ शराब जब्त।
05 अन्य व्यक्तियों पर धारा 36(च) के तहत कार्रवाई।
➡️ थाना जुटमिल
परमेश्वर लहरे उर्फ रवि से 7.920 बल्क लीटर शराब (44 पाव) जब्त।
रोहन दत्ता (23 वर्ष) से 45 पाव देशी-विदेशी शराब जब्त।
➡️ थाना तमनार
ग्राम प्रेमनगर में हरिराम चौहान (59 वर्ष) से 22.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त।
➡️ थाना पुसौर
ग्राम बरपाली गौठान के पास कैलाश मराठा (50 वर्ष) से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद।
05 अन्य व्यक्तियों पर धारा 36(च) के तहत कार्रवाई।
➡️ थाना कोतवाली
टिकरापारा में सुशीला उरांव (42 वर्ष) से 8 लीटर महुआ शराब जब्त।
गंधरी पुलिया के पास विनोद सारथी (28 वर्ष) से 3.6 लीटर देशी मदिरा (20 नग) जब्त।
होली में कानून व्यवस्था हेतु पुलिस सतर्क
जिला मुख्यालय सहित खरसिया, पुसौर, छाल क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 16 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग एवं निगरानी बढ़ाई गई है।
️ एसएसपी का सख्त संदेश
“होली पर्व के दौरान अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।”
— शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़







