Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

02/03/2026

बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने एमपी ले गया था आरोपी
थाना छाल में गुम नाबालिकों की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई…

Spread the love

ऑपरेशन मुस्कान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
🚨 सीसीटीवी व पतासाजी के आधार पर घरघोड़ा क्षेत्र से बालिकाएं दस्तयाब
🚨 आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
🚨 एसएसपी का सख्त संदेश — “महिला एवं बाल अपराधों में जीरो टॉलरेंस”

रायगढ़, 1 मार्च
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना छाल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
21 फरवरी को जोबी क्षेत्र की दो नाबालिग बालिकाओं (उम्र 14 एवं 15 वर्ष) के 18 फरवरी से लापता होने की रिपोर्ट थाना छाल में दर्ज कराई गई थी। प्रकरण में अपराध क्रमांक 26/2026 एवं 27/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा परिजनों एवं सहेलियों से पूछताछ तथा सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया। जांच में राजमिस्त्री का कार्य करने वाले संदेही सीताराम सारथी के साथ बालिकाओं को अंतिम बार देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई।
पतासाजी के दौरान सूचना मिली कि बालिकाएं घरघोड़ा क्षेत्र स्थित सन स्टील प्लांट, टेंडा नवापारा में देखी गई हैं। पुलिस टीम ने तत्परता से दबिश देकर दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया। बालिकाओं ने बताया कि आरोपी पूर्व में उनके गांव में कार्य करने आया था और काम दिलाने एवं अच्छी देखभाल का झांसा देकर उन्हें अपने साथ अनूपपुर (मध्यप्रदेश) ले गया था।
प्रकरण में धारा 18 सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी सीताराम सारथी (उम्र 35 वर्ष), निवासी पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ ऑपरेशन मुस्कान की उपलब्धि
फरवरी माह में दर्ज गुमशुदगी मामलों में 4 बालक एवं 12 नाबालिग बालिकाओं की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। माह के दौरान कुल 17 नाबालिगों को पुलिस द्वारा सकुशल दस्तयाब किया जा चुका है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।
👉 एसपी का संदेश
“अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें। बच्चों को किसी के बहकावे में आने से बचाएं। महिला एवं बाल अपराधों में रायगढ़ पुलिस त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करती रहेगी।”


Spread the love