Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

01/03/2026

गर्भवती महिला से धारदार हथियार से हमला व मारपीट का आरोप चार नामजद आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुगलान पूर्वी में एक महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

         पुलिस को दी गई तहरीर में जीनस पत्नी शान मियां निवासी मोहल्ला मुगलान पूर्वी, थाना फतेहगंज पूर्वी ने बताया कि वह अपने घर के पीछे कार्य कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान सिंबु पुत्र हसनाज बेग वहां आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि अयान बेग पुत्र पिंकू, हिवाब पुत्र फुरकान बेग और सलमान उर्फ भैया पुत्र फुनदन बेग भी वहां आ गए और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

        पीड़िता के अनुसार,वह छह माह की गर्भवती और हमले में उसके शरीर पर चोटें आईं, जबकि उसके पति के पेट में चाकू लगने से गंभीर घाव हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विपक्षी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय व्याप्त है।

      थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love