ऑपरेशन_आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — पान ठेलों पर “गोगो” व अन्य नशे की सामग्री बेचने वालों पर दबिश, 35 संचालकों पर जुर्माना और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
🚨 होली पर्व के मद्देनजर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई
🚨 कोतवाली, चक्रधरनगर, कोतरारोड, जूटमिल, पुसौर, तमनार एवं लैलूंगा क्षेत्र में दबिश, कई दुकानों की जांच, सूखा नशा सामग्री जब्त
📍 रायगढ़, 28 फरवरी
आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध महुआ शराब, गांजा तथा अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी को शहर के विभिन्न पान ठेलों में “गोगो” नामक नशे की सामग्री सहित अन्य मादक पदार्थों के विक्रय की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी को थाना प्रभारियों और टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई।
📌 कार्रवाई का विवरण
🔹 कोतवाली थाना क्षेत्र – राजीव नगर, रामपुर, ढिमरापुर, इंदिरा नगर एवं चांदमारी क्षेत्र में 6 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
🔹 चक्रधरनगर थाना क्षेत्र – मेडिकल कॉलेज के पास एवं पंजरी प्लांट क्षेत्र में 4 व्यक्तियों पर कार्रवाई।
🔹 कोतरारोड थाना क्षेत्र – किरोड़ीमल नगर, पतरापाली, भगवानपुर क्षेत्र की 6 दुकानों में दबिश, प्रत्येक पर ₹800 जुर्माना।
🔹 पुसौर थाना क्षेत्र – बोरोडिपा एवं बाजार चौक बस्ती में 4 व्यक्तियों पर ₹400-₹400 जुर्माना।
🔹 तमनार थाना क्षेत्र – मुख्य बाजार, राम मंदिर के पास एवं बस स्टैंड क्षेत्र में 5 व्यक्तियों पर कार्रवाई।
🔹 लैलूंगा थाना क्षेत्र – अटल चौक एवं आसपास 5 दुकानदारों पर ₹200-₹200 जुर्माना।
🔹 जूटमिल थाना क्षेत्र – सांगीतराई, कांशीराम चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, कबीर चौक एवं कयाघाट क्षेत्र में 5 दुकानदारों पर कार्रवाई।
➡️ कुल 35 व्यक्तियों पर जुर्माना एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
🔔 एसएसपी का सख्त संदेश
“होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की नशे की सामग्री की अवैध बिक्री, वितरण या सेवन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें।”







