Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

28/02/2026

बरेली में हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, गृह प्रवेश के पांच दिन बाद उठाया कदम…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की कैंफर स्टेट कॉलोनी में रहने वाले हेड कांस्टेबल मनोज मौर्य ने अपने नव-निर्मित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से शेरगढ़ क्षेत्र के निवासी थे और हाल ही में उन्होंने नया मकान बनवाया था। बीते रविवार को ही परिवार ने नए घर में गृह प्रवेश किया था, लेकिन खुशियों का यह माहौल ज्यादा दिन नहीं टिक सका।

घर में अकेले थे, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। उस समय मनोज मौर्य घर में अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजन लौटे तो उन्हें अचेत अवस्था में लटका देखा।आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। गृह प्रवेश की खुशियां अभी थमी भी नहीं थीं कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।


Spread the love