माह फरवरी की थाना-वार समीक्षा में जूटमिल अव्वल, कोतवाली द्वितीय और लैलूंगा तृतीय
उत्कृष्ट कार्य पर थाना प्रभारियों को एसएसपी का पुरस्कार, कमजोर प्रदर्शन पर सख्त निर्देश
रायगढ़, 28 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा माह फरवरी 2026 में जिले के समस्त थाना एवं चौकियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में अपराध पंजीयन एवं निराकरण, शिकायतों का निकाल, मर्ग प्रकरण, गुम इंसान की दस्तयाबी, माइनर एक्ट, आबकारी एक्ट, जुआ-सट्टा, पशु क्रूरता, एनडीपीएस एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, समंस-वारंट तामिली तथा विभिन्न पुलिस पोर्टलों में प्रविष्टियों की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।
बीती रात्रि आयोजित वर्चुअल बैठक में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने प्रत्येक थाने का रिपोर्ट कार्ड पढ़कर सुनाया। संतोषजनक कार्य करने वाले थाना प्रभारियों की सराहना की गई, वहीं अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करने वालों को आगामी माह में सुधार लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
📊 प्रमुख उपलब्धियां
अपराध निकाल में अग्रणी: जूटमिल, कोतवाली, लैलूंगा
शिकायत निकाल में आगे: घरघोड़ा, कोतवाली, जूटमिल
मर्ग प्रकरण निराकरण: लैलूंगा, चक्रधरनगर, कोतवाली
गुम इंसान दस्तयाबी: कोतरारोड़, जूटमिल
आबकारी एवं जुआ एक्ट कार्रवाई: कोतरारोड़, जूटमिल
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: जूटमिल, तमनार, पूंजीपथरा
वारंट तामिली: लैलूंगा, कोतवाली, जूटमिल
🏆 ओवरऑल प्रदर्शन (फरवरी 2026)
🥇 प्रथम – जूटमिल थाना
🥈 द्वितीय – कोतवाली थाना
🥉 तृतीय – लैलूंगा थाना
उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अन्य मदों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
📢 एसएसपी का संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अपराधियों में पुलिस का प्रभाव स्पष्ट दिखना चाहिए तथा कोई भी पुलिसकर्मी ऐसा आचरण न करे जिससे विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।
🔹 रायगढ़ पुलिस जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।







