Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27/02/2026

सारंगढ़ में जुआ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: सालर गांव में दबिश, ₹41 हजार नगद सहित 4 जुआरी गिरफ्तार

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी कनकबीरा पुलिस ने ग्राम सालर में दबिश देकर जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने ₹41,000 नगद, दो जोड़ी ताश पत्ती और जुआ खेलने में इस्तेमाल सामग्री जब्त की है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सालर में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी कनकबीरा की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने चारों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।


ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में
ताराचंद साहू (37 वर्ष), निवासी सालर
भूपेंद्र पटेल (32 वर्ष), निवासी कनकबीरा क्षेत्र
टीकाराम चौहान (45 वर्ष), निवासी बनहर
दरसराम भारद्वाज (50 वर्ष), निवासी खरवानी बड़े
शामिल हैं।


₹41 हजार नगद और ताश पत्ती जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास और जुआ फड़ से कुल ₹41,000 नगद, दो जोड़ी 52 पत्ती ताश और अन्य सामग्री जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।


एसपी के निर्देश पर चल रही लगातार कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे और एसडीओपी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक भीमसेन सिदार और आरक्षक जगजीवन खूंटे की अहम भूमिका रही।


अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


Spread the love

Read More News