Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27/02/2026

CG : स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया नया आदेश

Spread the love

बिलासपुर। जिले के स्कूलों में पढ़ाई के समय को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। ठंड के मौसम को देखते हुए पूर्व में बदले गए समय को अब सामान्य किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) द्वारा जारी निर्देश के अनुसार आगामी सप्ताह से संशोधित समय-सारणी लागू होगी।
एक पाली में संचालित स्कूल
जिन स्कूलों में एक ही पाली में कक्षाएं लगती हैं, वे सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। वहीं शनिवार को कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
दो पालियों में संचालित स्कूल
दो शिफ्ट में चलने वाले विद्यालयों के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है:
पहली पाली
सोमवार से शुक्रवार: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक
शनिवार: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
दूसरी पाली
सोमवार से शुक्रवार: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक
शनिवार: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक
शिक्षा विभाग के मुताबिक, मौसम में सुधार और ठंड कम होने के बाद विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

Read More News