Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

26/02/2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी हेतु फरीदपुर में सफाईकर्मियों का प्रशिक्षण…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

नगर पालिका परिषद फरीदपुर द्वारा बाईपास रोड स्थित भाग्य पैलेस में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

        कार्यशाला का आयोजन अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह चौहान और जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इसमें लखनऊ से आई टीम ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक शोभित सिंह के निर्देशन में सफाई कार्य में लगे ‘सफाई मित्रों’ को प्रशिक्षण दिया.
प्रशिक्षण के दौरान, सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने, कूड़ा-कचरे का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने और सफाई कार्य के दौरान पीपीई किट पहनकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में वीडियो फिल्म के माध्यम से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय क्षेत्र फरीदपुर के ब्रांड एंबेसडर अनुज कुमार शर्मा ने किया. अंत में, पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर पालिका के प्रधान लिपिक आदेश कुमार शुक्ला, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी दिलीप कुमार, सभासद देवेंद्र सिंह,रंजीत सिंह चौहान, संजीव शुक्ला,,अज़ीम मियां, राजकुमार, मोहित सिंह के अलावा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love