Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

26/02/2026

बरेली में बड़ी आयकर कार्रवाई: पांचजन्य प्लाई बोर्ड समूह की कई इकाइयों पर एक साथ जांच…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब आयकर विभाग की कई टीमों ने पांचजन्य प्लाई बोर्ड समूह की फैक्टरी और अन्य ठिकानों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई इस जांच में विभाग की लगभग 10 टीमें शामिल रहीं।

    भगवानपुर फुलवा गांव स्थित फैक्टरी परिसर के साथ-साथ मालिक रवि नोमानी के आवास और उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक फैली औद्योगिक इकाइयों में भी एक साथ दस्तावेजों की जांच की गई। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई टैक्स संबंधी अनियमितताओं की आशंका को लेकर की जा रही है।

    कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर तैनात रहे। आयकर अधिकारी फैक्टरी के वित्तीय रिकॉर्ड, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रहे हैं।

    जांच प्रक्रिया के चलते फैक्टरी का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहा। दिन की शिफ्ट में पहुंचे मजदूरों को फिलहाल अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

     यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।


Spread the love