Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

26/02/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ ! बरेली में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक रिक्रूट के चयन निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के आरोपों में 3 सिपाहियों और 3 हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एक रिक्रूट सिपाही के चयन को निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

       एलआईयू (LIU) की गोपनीय जांच में सामने आया कि छुट्टी लेकर गायब रहने वाले कुछ सिपाही ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे। जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है।

इन सिपाहियों पर हुई कार्रवाई

कृष्ण गोपाल (सिपाही), कोतवाली में तैनात, दिसंबर से अनुपस्थित चल रहे थे।

केशव कुमार (सिपाही), सिंगल विंडो पर तैनात, लंबी छुट्टी के बाद ड्यूटी पर नहीं लौटे।

प्रशांत कुमार (सिपाही) भी छुट्टी के बाद कार्य पर उपस्थित नहीं हुए।

इन तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे रिक्रूट सिपाही अभिषेक सिंह अगस्त 2025 से अनुपस्थित बताए गए हैं। उनके चयन को निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

हेड कांस्टेबलों पर भी गिरी गाज

सुरजीत सिंह (हेड कांस्टेबल) की ड्यूटी राज्यपाल संतोष गंगवार की फ्लाइट में लगाई गई थी, लेकिन वे महत्वपूर्ण ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए।

संजिव कुमार (हेड कांस्टेबल) कोर्ट की हवालात ड्यूटी से बिना सूचना गायब मिले।

रविंद्र सिंह (हेड कांस्टेबल), फतेहगंज पूर्वी, पर शराब पीकर साथियों और चौकीदार से अभद्रता करने तथा अधिकारियों के आदेश न मानने के आरोप हैं।

एसएसपी ने तीनों हेड कांस्टेबलों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love