होटल मालिक ने तीन ग्राहकों पर फेंका खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसे…
सत्यम गौड़। बरेली
बरेली में गाली गलौज का विरोध करने पर होटल मालिक और कारीगर ने तीन लोगों पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने होटल मालिक और कारीगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गणेशनगर निवासी अस्मित तोमर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई आदित्य तोमर अपने दोस्त करन ठाकुर के साथ मंगलवार रात खाना लेने रविंद्रम नगर गेट स्थित रामकिशोर भोजनालय पर गया था। खाना मिलने में देरी होने पर आदित्य ने कारीगर से जल्दी करने के लिए कहा। इसी बात पर होटल मालिका रामकिशोर गालियां देने लगा। आदित्य के कॉल करने पर वह भी मौके पर पहुंच गया।







