Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

24/02/2026

भगवान श्रीराम–माता सीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, बरेली में उबाल…

Spread the love

💥 हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज, आरोपी की तलाश तेज

सत्यम गौड़ बरेली

बरेली जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने माहौल गरमा दिया है। वीडियो में भगवान श्रीराम और माता सीता को लेकर अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही शहर से लेकर देहात तक आक्रोश फैल गया और लोगों में गहरा रोष देखने को मिला।

    वायरल वीडियो में खुद को भीम आर्मी से जुड़ा बताने वाला आकाश सागर नामक युवक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तेजी से प्रसारित हुआ, जिसके बाद हजारों लोग इसे साझा करने लगे।

हिंदू संगठनों में रोष, गिरफ्तारी की मांग तेज

वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने इसे आस्था पर सीधा हमला बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन को टैग कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठी। बाजारों, चौराहों और ऑनलाइन ग्रुपों में भी इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

माफी के बाद भी नहीं थमा विवाद

जानकारी के अनुसार आरोपी हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव का निवासी है। मामला बढ़ने पर युवक द्वारा माफी मांगे जाने की बात सामने आई, लेकिन संगठनों का कहना है कि माफी से अपराध समाप्त नहीं होता और कानून अपना काम करेगा।

दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए दरोगा सतेंद्र कुमार की तहरीर पर हाफिजगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। हाफिजगंज इंस्पेक्टर के अनुसार संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


Spread the love