Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/02/2026

बरेली : फरीदपुर में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की मनमानी पर स्वास्थ्य विभाग का कहर — मर्सी व सहारा सील…

Spread the love

  • अल्फा पर एफआईआर से हड़कंप।

सत्यम गौड़। बरेली

    फरीदपुर में नियमों को दरकिनार कर संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर मर्सी और सहारा अल्ट्रासाउंड सेंटर को मौके पर ही सील कर दिया गया, जबकि अल्फा अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

        पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. लईक ने बताया कि फरीदपुर के तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों के अवैध संचालन की सूचना पर औचक निरीक्षण किया गया। जांच में मर्सी अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया, जिस पर तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं सहारा अल्ट्रासाउंड सेंटर अपने पंजीकृत पते से अलग स्थान पर चल रहा था। नियमानुसार स्थानांतरण की सूचना न देने के कारण उसे भी सील कर दिया गया।

        निरीक्षण की भनक लगते ही अल्फा अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालक केंद्र बंद कर फरार हो गया। मामले में रेडियोलॉजिस्ट द्वारा सीएमओ को नाम हटाने के लिए आवेदन देने की जानकारी सामने आई, जिसके आधार पर अल्फा अल्ट्रासाउंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

        कार्रवाई टीम में विभागीय अधिकारी विपिन कुमार, राजेश कुमार और राहुल शर्मा शामिल रहे।डॉ. लईक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, किसी भी कीमत पर नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love