Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/02/2026

मुड़ापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिवस

Spread the love


मुकड़ेगा मंडल के मुड़ापारा में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष संजय कुमार पटेल ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं प्रदेश में किए जा रहे जनकल्याणकारी और विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय पटेल (मंडल अध्यक्ष मुकड़ेगा), ललित यादव (जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रायगढ़), श्रीमती शशिकला मोहन यादव (जनपद सदस्य), प्रकाश यादव (पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष), श्रीमती बेदमती भगत (महिला मोर्चा अध्यक्ष मुकड़ेगा), नोहरी भगत (मंडल उपाध्यक्ष), कृष्ण कुमार यादव (उप सरपंच), दुकसिंग भगत, बालक राम भगत (सरपंच) एवं श्री सत्यजीत श्रीवास सहित मुकड़ेगा मंडल के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रदेश की निरंतर उन्नति की कामना के साथ हुआ।


Spread the love