Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22/02/2026

महासमुंद ,21.02 2026/भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला-महासमुन्द में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन

Spread the love



महासमुंद ,21.02 2026/भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला-महासमुन्द में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जिला महासमुन्द में  27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुआ। उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा ने  आज राजनीतिक दलों की बैठक लेकर बताया कि कलेक्टर  एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले  में कुल 1083 बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किया गया एवं और मतदाताओं के मिलान और मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। उक्त कार्य में जिले के कर्मचारियों, वालेन्टियर्स, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधयों एवं बीएलए का सहयोग रहा।

निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन  23.12.2025 को किया गया। तत्पश्चात्  23.12.2025 से 22.01.2026 के बीच दावा/आपत्ति प्राप्त की गई एवं  14.02.2026 तक निराकरण किया गया।

प्रारंभिक प्रकाशन के बाद जिले में कुल 8698 मतदाता पंजीकृत हुए एवं 5547 मतदाता विलोपित हुए।

जिला महासमुन्द के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को जिले के समस्त मतदान केन्द्रों की 21.02.2026 को प्रकाशित अंतिम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की हार्डकॉपी और फोटो रहित निर्वाचक नामावली की ईमेज पीडीएफ की सॉफ्टकॉपी सी.डी.  आज बैठक के दौरान प्रदान की गई। मतदाता अपना नाम निम्न  माध्यमों से जांच सकते हैं-

वेबसाईट https://ceochhattisgarh.nic.in
वोटर पोर्टल-https://voters.eci.gov.in

ECINETAPP

बीएलओ (BLO) के माध्यम से,जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय / ERO / AERO कार्यालय से।यदि किसी मतदाता के नाम/पता में त्रुटि हो, या पता में परिवर्तन कराना हो या उन्हें अपना नाम अन्यत्र स्थानांतरण करवाना हो तो वे फार्म-8 भर कर बीएलओ या ईआरओ को दे सकते हैं।


Spread the love