Breking news: बिलासपुर कोटा मार्ग पर 2 बाइक की आपस में टक्कर 2 की मौत 1 गंभीर!
आवाम की आवाज़ न्यूज़ भुनेश्वर निराला
बिलासपुर रतनपुर कोटा मार्ग पर शुक्रवार को तेज़ रफ्तार बाइक आमने सामने भिड़ंत हो गया। जिनमें दो बाइक सवार युवक की मौक पर ही मौत हो गया ।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। और घटना के बाद वहां के आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गया। और यह घटना पूरे इलाके में तेजी से फैल गया है। पुलिस को जैसे घटना की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस टीम पहुंचा और आवश्यक कारवाही शुरू किया । मिली जानकारी के अनुसार भरवीडीह निवासी मनहरण कमल उम्र ( 61 वर्ष) कोटा रेल्वे स्टेशन में चौकीदार के पद पर काम करता था। शुक्रवार शाम को अपने बाइक को लेकर कोटा की ओर जा रहा था । करीब 7 बजे जूना शहर पहुंचा तो सामने से एक तेज़ रफ्तार बाइक आ रहा था और दोनों बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई । और सामने से आ रहे बाइक पर शिव धनुहार उम्र (35 वर्ष) और साथ में कृष्णा धनुहार सवार था। और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लेजाया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसे रायपुर रैफर किया गया। और दोनों शव को पोस्मार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया।।






