17/11/2026

प्यार नहीं, प्लान था! हनीट्रैप में 22 लाख की ठगी की साजिश नाकाम…

a99cec0b-83c4-4bdd-9670-22ba6d74e583_1771065034312.jpg
Spread the love

▪️हनीट्रैप में फंसा युवक, पुलिस ने तोड़ा खेल—महिला आरोपी दबोची

सत्यम गौड़। बरेली

     बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप के जरिए 22 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूलने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
      इंद्रानगर निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि पूजा शर्मा नाम की महिला ने पहले उससे नजदीकियां बढ़ाईं और संबंध बनाए। इसके बाद दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर पैसों की मांग शुरू कर दी।
       शिकायत के मुताबिक, महिला ने युवक से 10 लाख रुपए वसूल लिए। बाद में 12 लाख रुपए और मांगे। रकम न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।
      पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 14 फरवरी को सुबह करीब 10:20 बजे सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी 37 वर्षीय महिला, निवासी वीर सावरकर नगर, थाना इज्जतनगर, को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
       पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है और वह दो बेटियों के साथ अलग रह रही है। आय का कोई स्थायी साधन नहीं था। युवक से मुलाकात के बाद नजदीकियां बढ़ीं और खर्च के लिए पैसे मिलने लगे। लालच में आकर उसने झूठी शिकायत दर्ज कराई और समझौते के नाम पर 10 लाख रुपए ले लिए। बाद में 12 लाख रुपए और मांगे।
       पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में निरीक्षक अपराध प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद सरताज, कांस्टेबल अनुराग, महिला कांस्टेबल एकता और अर्चना शामिल रहीं।


Spread the love

You may have missed