Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

13/02/2026

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो से छात्रा परेशान, पुलिस से लगाई गुहार…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

   क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एमकॉम की छात्रा सोशल मीडिया पर हो रही अश्लील हरकतों से परेशान होकर पुलिस की शरण में पहुंची है। पीड़िता ने फरीदपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह इंस्टाग्राम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा डाले जा रहे अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक संदेशों से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है।

       छात्रा के अनुसार वह बरेली के एक महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही है और रोजाना कॉलेज आती-जाती है। बीते कुछ दिनों से उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गंदे और अश्लील वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। इसके साथ ही चैट के माध्यम से उसे बदनाम करने और परेशान करने की कोशिश की जा रही है।

      पीड़िता ने बताया कि लगातार हो रही इन हरकतों से परेशान होकर उसने पहले भी थाना में तहरीर दी थी, जिसके बाद कुछ दिनों तक मामला शांत रहा, लेकिन हाल के दिनों में फिर से आरोपी सक्रिय हो गया। इससे वह मानसिक तनाव में है और कॉलेज जाते समय भी भय महसूस करती है।

       उधर, थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटी को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने और अश्लील सामग्री वायरल करने की धमकी दी जा रही है। परिजनों का कहना है कि आरोपी द्वारा फोन पर संपर्क कर दबाव बनाया गया और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

       मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love