Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

13/02/2026

बरेली में पत्नी की हत्या, पति और साथी गिरफ्तार; नदी किनारे शव दफनाने का आरोप, कोर्ट में पेश…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

भुता थाना क्षेत्र के ग्राम पडौली में पत्नी की हत्या कर शव को नदी किनारे दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति आसिम उर्फ अमित कुमार और उसके साथी सलीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आसिम उर्फ अमित कुमार पुत्र भूपेन्द्रनाथ, निवासी ग्राम पडौली तथा सलीम पुत्र गुलाम हुसैन, निवासी सतवन पट्टी, क्योलड़िया है। मामले में 10 फरवरी 2026 को महेंद्र पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाना) की बढ़ोत्तरी की गई।

प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी आसिम उर्फ अमित ने स्वीकार किया कि उसका अपनी पत्नी रजनी देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। रजनी ने अपने पहले पति के शराब की लत और अभद्र व्यवहार से परेशान होकर आसिम से प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं।

आरोपी के अनुसार, पत्नी के कथित खराब चाल-चलन और आपसी कलह के चलते उसने अपने साथी सलीम के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत दोनों रजनी को अदीनापुर घाट नदी किनारे ले गए, जहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

12 फरवरी को पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर जेसीबी से खुदाई कराई, हालांकि शव के अवशेष बरामद नहीं हो सके। पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जोगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सारस्वत, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार तथा कांस्टेबल निभर्षय कुमार शामिल रहे।


Spread the love