बरेली में 3 शातिर चोर गिरफ्तार…
▪️अवैध तमंचा, कारतूस, 8500 रुपये नकद व चोरी का सामान बरामद
सत्यम गौड़। बरेली
बरेली। थाना आंवला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, चोरी का मोबाइल फोन, 8500 रुपये नकद, एक आधार कार्ड, काले रंग का मुखौटा तथा पूर्व में चोरी की गई 3 जोड़ी पायल (सफेद धातु) बरामद की गई हैं।
घटना का विवरण
थाना आंवला क्षेत्र में 10 फरवरी 2026 को वादी श्री केशव गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी मोहल्ला मोहनगंज त्रिपोलिया, आंवला ने सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके “ओम सेल्स” नामक होलसेल गोदाम का ताला काटकर चोरी कर ली है। इस संबंध में थाना आंवला पर मु0अ0सं0 85/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने 11/12 फरवरी 2026 की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बदायूं रोड स्थित मधुवन कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, चोरी का मोबाइल (SNEXIAN), 8500 रुपये नकद, एक आधार कार्ड और एक काले रंग का मुखौटा बरामद हुआ।
बरामद तमंचे के संबंध में थाना आंवला पर मु0अ0सं0 90/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही पूर्व में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पूर्व चोरी का भी खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने 18 जनवरी 2026 की रात न्यू सिटी कॉलोनी, बदायूं रोड स्थित एक घर से 3 जोड़ी चांदी की पायल और 4500 रुपये चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों की निशानदेही पर छिपाई गई 3 जोड़ी पायल भी बरामद कर ली गई हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. रोनक पुत्र अमित चौधरी, निवासी मोहल्ला पुरैना दाल वर्मा एस-रे के सामने, कस्बा व थाना आंवला, जिला बरेली (उम्र लगभग 19 वर्ष)
2. मोहित पुत्र हरिराम, निवासी ग्राम फतेहगंज, थाना विशारतगंज, जिला बरेली (उम्र लगभग 20 वर्ष)
3. सौरभ पुत्र गणेशराम उर्फ कुक्कू, निवासी मोहल्ला कच्चा कटरा, कस्बा व थाना आंवला, जिला बरेली (उम्र लगभग 24 वर्ष)
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, आगजनी एवं आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचिन कुमार, उपनिरीक्षक अमरीश शर्मा, उपनिरीक्षक नितिन शर्मा, हेड कांस्टेबल अमरदीप (419) एवं हेड कांस्टेबल रवि शंकर (577) शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है। जनपद में चोरी व आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।




