Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

12/02/2026

Breking news: रायगढ़ पुलिस की बड़ी कारवाही सोशल मीडिया पर गन के साथ रिल पोस्ट करना पड़ा भारी ….

Spread the love

आवाम की आवाज़ न्यूज़ भुनेश्वर निराला

रायगढ़। सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करना
एक युवक को महंगा पड़ गया। रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ वैधानिक कदम उठाए हैं। मामला इंस्टाग्राम आईडी didar. Ali.927 से पोस्ट की गई उस रील का है, जिसमें युवक सार्वजनिक मार्ग पर हथियारनुमा एयरगन का प्रदर्शन करता नजर आया। वीडियो से आमजन में दहशत फैलने की आशंका को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एडिशनल एसपी अनिल सोनी व एसडीओपी प्रभात पटेल को कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में युवक की पहचान दीदार अली (33) निवासी पुरानी बस्ती खरसिया के रूप में हुई, जो वर्तमान में धरमजयगढ़ में रह रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि रील में प्रयुक्त हथियार छर्रावाला ईयरगन है, जिसके लिए लाइसेंस आवश्यक नहीं है। हालांकि सार्वजनिक स्थल पर हथियारनुमा वस्तु का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना कानून-व्यवस्था के लिहाज से अनुचित पाए जाने पर पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और कड़ी समझाइश दी।


Spread the love