Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

12/02/2026

बरेली में मैरिज हॉल के सामने तीन गाड़ियों में आग:धूं-धूंकर कर एक साथ जली तीनों कारें, दमकल ने पाया काबू…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

    बरेली के बहेड़ी में बुधवार दोपहर मिलन मैरिज हॉल के सामने खड़ी तीन गाड़ियों में आग लग गई। यह घटना नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर में दोपहर करीब 3 बजे हुई, जब एक एक्सयूवी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

      जानकारी के अनुसार, हकीम जी उर्फ अकील अहमद (हिंदुस्तान यूनिलीवर) की एक्सयूवी कार में अज्ञात कारणों से आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास खड़ी शकील सेठ की अल्टो कार और मोहम्मद आजम की स्विफ्ट डिजायर भी इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

      स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि तीनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

      आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love