10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार…
▪️फतेहगंज पूर्वी पुलिस की कार्रवाई, उपकरण भी बरामद
सत्यम गौड़। फरीदपुर
थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला गिहार बस्ती में छापेमारी की गई। इस दौरान एक व्यक्ति को उसके घर के पास अवैध कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा गया। मौके से 10 लीटर अवैध शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
थाना फतेहगंज पूर्वी में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 39/2026 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत वर्ष 2016 और 2020 में मुकदमे दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से क्षेत्र में रह रहा है और परिवार के भरण-पोषण के लिए अवैध शराब बनाने व बेचने का कार्य करता था।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।




