Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

12/02/2026

बदमाशों ने किसान के 40000 रूपये उढ़ाए…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

     फरीदपुर कस्बे में जेबकतरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जिला सहकारी बैंक फरीदपुर से सामने आया है, जहां से 42 हजार रुपये नकद निकालकर घर लौट रहे एक युवक को जेबकतरों ने टूक-टूक में सफर के दौरान अपना शिकार बना लिया।
       पीड़ित राजपाल पुत्र चंद्रपाल, निवासी नवदिया देहजप्ती, थाना बिथरी चैनपुर, ने बताया कि वह बैंक से रुपये निकालकर टूक-टूक में सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आकर बैठ गया, जबकि पीछे-पीछे मोटरसाइकिल पर एक अन्य युवक भी चलता रहा, जो जेबकतरी गिरोह का साथी बताया जा रहा है।
      जब टूक-टूक तेल फैक्ट्री के आगे पहुंची तो पास बैठा युवक अचानक वाहन रुकवाकर नीचे उतरा और मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर बाद राजपाल को अपनी जेब टटोलने पर 42 हजार रुपये गायब होने का अहसास हुआ।
      घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस सेवा और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।
     इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने, टूक-टूक व सार्वजनिक वाहनों पर निगरानी रखने और संदिग्धों की सख्त जांच की मांग की है।
       होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और सार्वजनिक वाहनों में नकदी व कीमती सामान संभालकर रखने की सलाह दी गई है। होली तक आंखें चार कर चलना जरूरी है—जरा सी चूक, भारी नुकसान करा सकती है।


Spread the love