Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/05/2026

बरेली में पूर्व पीसीएस अधिकारी दिनेश बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि, आज होगी वृहद श्रद्धांजलि सभा*

Spread the love



सत्यम गौड़। बरेली

     जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह के पिता एवं भूतपूर्व पीसीएस अधिकारी दिनेश बहादुर सिंह का 29 जनवरी को निधन हो गया था। वे अपने समय के चर्चित पीसीएस अधिकारियों में रहे। पिछले कुछ समय से उनका एक निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था।
      उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए बुधवार, 11 फरवरी को डीएम आवास (सिविल लाइंस, बरेली) पर वृहद श्रद्धांजलि सभा एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया है।    
       कार्यक्रम में ब्राह्मण भोज, प्रसाद वितरण, तेरहवीं संस्कार तथा भजन संध्या जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए हैं।
        श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री सहित कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।   
      इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा, मंडलायुक्त बरेली मंडल भूपेंद्र एस. चौधरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी इंटेलिजेंस आनंद कुमार, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, सीडीओ देवयानी, एडीएम ई पूर्णिमा सिंह, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह समेत अनेक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
     राजनेता, साहित्यकार, विभिन्न धर्माचार्य, पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि, मीडिया कर्मी एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
       डीएम अविनाश सिंह ने सभी आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।


Spread the love