Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

बदहाल व्यवस्था: सीएमओ ऑफिस के एक अधिकारी के कमरे में रद्दी बनकर पड़े सरकारी दस्तावेज…

Spread the love

▪️वीडियो वायरल, सीएमओ का बयान : ऊपर आ गई थी सीलन इसीलिए…

सत्यम गौड़। बरेली

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से प्रशासनिक लापरवाही की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। सीएमओ ऑफिस के प्रशासनिक अधिकारी के कमरे में सरकारी फाइलें, रजिस्टर और महत्वपूर्ण दस्तावेज रद्दी व कबाड़ की तरह फर्श पर बिखरे पड़े नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

      वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार्यालय के भीतर दस्तावेजों के ढेर लगे हैं, कई फाइलें फटी हुई हैं और कुछ जमीन पर बिखरी पड़ी हैं। सवाल यह उठ रहा है कि सरकारी रिकॉर्ड, जो भविष्य में जांच, ऑडिट और कानूनी प्रक्रियाओं के लिए अहम होते हैं, उन्हें इस हाल में कैसे छोड़ा जा सकता है?

दस्तावेजों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

सरकारी दफ्तरों में रिकॉर्ड का रखरखाव नियमों के तहत किया जाता है, लेकिन सीएमओ कार्यालय की यह तस्वीरें रिकॉर्ड प्रबंधन व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही हैं। अगर ये दस्तावेज वास्तव में महत्वपूर्ण हैं तो उनकी सुरक्षा क्यों नहीं की गई? और अगर अनुपयोगी थे, तो नियमों के अनुसार निस्तारण क्यों नहीं हुआ?

सीएमओ का बचाव, लेकिन सवाल बरकरार

मामले पर सीएमओ का कहना है कि “ऊपर बने स्टोर रूम में सीलन आ गई थी, इसलिए फाइलों को नीचे रखा जा रहा था। किसी ने उसी दौरान फोटो या वीडियो बना लिया होगा।”


Spread the love