Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/05/2026

फरीदपुर में दिनदहाड़े वारदात: मां-बेटों से ढाई लाख की लूट, विरोध पर जानलेवा हमला…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

फरीदपुर। कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए फरीदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। प्लॉट का बैनामा कराने रजिस्ट्री कार्यालय जा रहे मां-बेटों को रास्ते में घेरकर बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर महिला और उसके बेटे को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी पीड़ितों की मदद करने की हिम्मत नहीं जुटाई।


     प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुता निवासी डॉ. टी.आर. चक्रवर्ती ने फरीदपुर कस्बे में 150 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। गुरुवार दोपहर उनकी पत्नी सावित्री, बेटे आकाश और कुलदीप कार से रजिस्ट्री कराने फरीदपुर रजिस्ट्री कार्यालय जा रहे थे। कार कुलदीप चला रहा था और बैग में ढाई लाख रुपये नकद रखे हुए थे।


       जैसे ही कार फरीदपुर-भुता मार्ग पर ओषड़ गांव के पास पहुंची, बदमाशों ने लाठी से कार पर हमला कर उसे जबरन रुकवा लिया। कार रुकते ही बदमाशों ने सावित्री के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर मां-बेटों को कार से बाहर खींच लिया गया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में महिला और उसका एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।


       घटना के दौरान सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी बदमाशों को रोकने या पीड़ितों को बचाने का साहस नहीं दिखाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसी बीच किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसमें एक बदमाश लाठी से मां-बेटों पर हमला करता साफ दिखाई दे रहा है।


      घायल मां-बेटे किसी तरह कार से फरीदपुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


Spread the love