Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

फरीदपुर में युवक से मारपीट का आरोप, गाय के लिए चारा लेने जाते समय हमला,
जांच में जुटी पुलिस…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली जनपद की फरीदपुर तहसील के भगवंतपुर गांव में गाय के लिए चारा लेने गए एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता ने फरीदपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

   पीड़ित युवक की पहचान सोभरन के रूप में हुई है। उसके पिता राजाराम द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे की है। सोभरन अपने खेत पर गाय के लिए चारा लेने गया था, तभी वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
हमले के दौरान सोभरन के शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह खड़ा होने की स्थिति में भी नहीं था।

    इसके बाद परिजन घायल युवक को लेकर सीधे फरीदपुर थाने पहुंचे और हमलावरों के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। तहरीर मिलने पर थाना पुलिस ने घायल को फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया।

    पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है।


Spread the love