Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह के पिता का निधन, प्रशासनिक व सामाजिक जगत में शोक…

Spread the love

सत्यम गौड़।

बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह के पूज्य पिता एवं वरिष्ठ पूर्व पीसीएस अधिकारी श्री दिनेश बहादुर सिंह का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।


श्री दिनेश बहादुर सिंह एक अनुशासित, सरल एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया। उनके निधन को प्रशासनिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह के पिता के निधन पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


परिवारिक सूत्रों के अनुसार दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार पारिवारिक परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। प्रशासनिक महकमे में भी शोक का वातावरण बना हुआ है।


Spread the love