Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

“लव जिहाद” की शिकार राजस्थान की सीता की मौत; भरतपुर से प्रेमजाल में फंसाकर लाया था जहूर…

Spread the love

▪️भाई ने कहा – मेरी बहन की हत्या हुई …

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली के बिशातरगंज थाना क्षेत्र के परावहाउद्दीनपुर गांव में बुधवार शाम विवाहिता सीता की मौत हो गई। उसके पति जहूर अंसारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को सूचना देकर पति जहूर को हिरासत में ले लिया। हालांकि जहूर का कहना है कि गुस्से में पत्नी ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
       गांव परावहाउद्दीनपुर निवासी जहूर उर्फ नन्हे अंसारी टंकी निर्माण का काम करता है। उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। दो साल पहले वह इटावा जेल में टंकी बनाने गया था। वहां जेल में बंद राजस्थान के भरतपुर की पुष्प वाटिका कॉलोनी निवासी 38 साल की सीता से उसकी मुलाकात हुई। उसके तीन बच्चे हैं। एक साल पहले जेल से रिहा होने पर सीता ने जहूर से शादी कर ली।

गुस्से में सीता ने काटी कॉल, बोली- जिंदा नहीं मिलूंगी

जहूर ने बताया कि बुधवार को वह कासगंज के सेमरा मोची गांव में टंकी पर काम कर रहा था। दिन में सीता ने उसे कई बार कॉल की, लेकिन वह बात नहीं कर सका। गुस्साईं सीता ने यह कहकर कॉल काट दी कि वह उसको जिंदा नहीं मिलेगी। शाम को जहूर घर आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो सीता छत के कुंडे के सहारे लटकी हुई थी। नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
       ग्राम प्रधान वीरेंद्र शाक्य ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार व सीओ आंवला नितिन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि सीता के मायके वालों को सूचना दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व मायके वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति जहूर को हिरासत में ले लिया है।


Spread the love