Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई मैहर 2026 की पहली बैठक का हुआ आयोजन…

Spread the love



पत्रकारों का हित मेरे लिए सर्वोपरि-जिला अध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी लल्लू महराज




मैहर – दिनांक 21 जनवरी 2026 बुधवार को दोपहर दो बजे से आयोजित मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मैहर जिला इकाई की बैठक में पत्रकारों के हितों पर चिंतन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम मैहर इकाई के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी लल्लू महराज, महासचिव बद्री पाठक, वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश गुप्ता एवं पीएल द्विवेदी का पुष्पहारों से सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी लल्लू महराज ने कहा कि संगठन की रीतियों और नीतियों पर चलना हम सबका दायित्व है। मेरा पूरा प्रयास होगा कि पत्रकारों को कहीं भी ठेस न पहुंचे,मेरे लिए उनका हित सर्वोपरि है।
मां शारदा का लिया आशीर्वाद –
बैठक उपरांत जिलाध्यक्ष अपने सभी साथी पत्रकारों के साथ मां शारदा की ड्योढ़ी पर पहुंचे, जहां माता शारदा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पत्रकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

ये रहे उपस्थित-
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश गुप्ता, पीएल द्विवेदी, बद्री पाठक , रमाकांत दुबे,जवाहर संतानी, पंकज सुहाने,राम कुमार रजक, सुनील कुमार दाहिया,प्रशांत शुक्ला,अंकित अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी,दीपक चतुर्वेदी,बबलू रजक, रोहित रजक,कृष्ण कुमार पाण्डेय,दीपक बढ़ोलिया,विकास सोनी,पुष्पेंद्र विश्वकर्मा,कमलेंद्र कुशवाहा,पवन उर्मलिया,रवि प्रकाश पाण्डेय,विक्रम रजक,रवि कुमार चौरसिया,कमलेश विश्वकर्मा,उमेश चर्मकार सहित कई अन्य पत्रकारों की उपस्थिति रही।


सतना / मैहर सुनील कुमार दाहिया की रिपोर्ट


Spread the love