DGP साहब की गंदी हरकत, ऑफिस में कई महिलाओं संग मनाई रंगरलिया, कई वीडियोज हुए वायरल….
कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) डॉ. के. रामचंद्र राव को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार, 19 जनवरी को सामने आए एक कथित अश्लील वीडियो के बाद की गई है, जिसने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी।
वायरल वीडियो में DGP रामचंद्र राव कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने स्पष्ट कहा था कि यदि अधिकारी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वीडियो वायरल होने के बाद DGP रामचंद्र राव ने गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मिलने की कोशिश की, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। गृह मंत्री के आवास से बाहर निकलते समय राव ने पत्रकारों से कहा कि यह वीडियो पूरी तरह झूठा और मॉर्फ्ड है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस वीडियो की कोई जानकारी नहीं है और वे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने वकील से सलाह लेंगे।
सरकार द्वारा जारी सस्पेंशन ऑर्डर में कहा गया है कि राव का कथित व्यवहार एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के लिए अनुचित है और इससे सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा है। आदेश में यह भी कहा गया है कि जांच लंबित रहने तक उन्हें सस्पेंड किया जाना जरूरी है। सस्पेंशन अवधि के दौरान वे राज्य सरकार की लिखित अनुमति के बिना हेडक्वार्टर नहीं छोड़ सकते।
मीडिया से बातचीत में DGP ने कहा, “मैं भी सोच रहा हूं कि यह कैसे और कब हुआ। इस जमाने में कुछ भी हो सकता है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या यह वीडियो पुराना है, तो उन्होंने कहा कि यह आठ साल पुराना हो सकता है, जब वे बेलगावी में तैनात थे।
इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा कि यह शर्मनाक कृत्य माफ करने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाया है।
गौरतलब है कि रामचंद्र राव कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ रान्या राव के सौतेले पिता हैं, जो सोना तस्करी मामले में फिलहाल जेल में बंद हैं। पहले भी राव पर अपनी सौतेली बेटी की मदद करने के आरोप लग चुके हैं, हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।




