Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026
Spread the love

फरीदपुर संपूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायतें मिलीं: 8 का मौके पर निस्तारण, एडीएम ने दिए निर्देश…

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली की फरीदपुर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।

    संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (एडीएम) देश दीपक ने की। इस अवसर पर एसडीएम मल्लिका नयन और सीओ संदीप सिंह भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दूरदराज के गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

    समाधान दिवस में राशन कार्ड, अवैध कब्जा, घरौनी, राजस्व और अन्य विभागों से संबंधित कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए न्यायोचित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


Spread the love