Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

बरेली में सपा नेता धरने पर बैठे: ढकिया में आवारा पशुओं की समस्या पर प्रदर्शन, कई ग्रामीण भी मौजूद रहे…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

संवाददाता बरेली। बरेली जनपद के मझगवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढकिया में समाजवादी नेता पीयूष वर्मा आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।
     धरने के दौरान वर्मा ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। इससे ग्रामीणों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सपा नेता व ग्रामीण धरने पर बैठे हुए…

     उन्होंने पंचायत और प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की। वर्मा ने गौशालाओं के प्रभावी संचालन और पशुओं की उचित देखभाल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
    इस धरने में कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


Spread the love