19/11/2026

फरीदपुर सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण, नए पदाधिकारी नियुक्त: जितेंद्र सिंह चौहान अध्यक्ष, सुनीता मिश्रा महासचिव बनीं…

IMG-20260117-WA0236.jpg
Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली के फरीदपुर में सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन (रजि.) फरीदपुर के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 के तहत निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों का शनिवार शाम शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, जबकि श्रीमती सुनीता मिश्रा एडवोकेट महासचिव बनीं।
     चुनाव प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 को शांतिपूर्वक संपन्न हुई थी, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। यह समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में अशोक कुमार वर्मा एडवोकेट ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तथा प्रवेश त्रिवेदी, कुलदीप शर्मा, संजीव कुमार सिंह और परितोष चौधरी एडवोकेट ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली।
       सुमित वर्मा एडवोकेट को कोषाध्यक्ष, श्रीमती रेखा आर्या एडवोकेट को संयुक्त सचिव (प्रकाशन), परमजीत एडवोकेट को संयुक्त सचिव (पुस्तकालय), सम्राट सिंह एडवोकेट को संयुक्त सचिव (मीडिया) तथा सुरेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट को ऑडिटर पद की शपथ दिलाई गई।
      समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना और न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। महासचिव सुनीता मिश्रा ने संगठन में पारदर्शिता, एकता और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

You may have missed