Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

सलाम न करने पर तौफीक प्रधान के बेटे ने युवक पर किया था हमला, पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

बारादरी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान के बेटे आफताब ने सिर्फ इस बात पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया कि वह उसे और उसके पिता को सलाम नहीं करता था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


    आरोपी आफताब को यह नागवार गुजरा कि पीड़ित युवक उसे और उसके पिता को सलाम नहीं करता। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बीच सड़क रोक लिया। पहले गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने दबोचा हिस्ट्रीशीटर का बेटा

मंगलवार को हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घायल युवक किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और सीधे थाने पहुंचकर पूरी घटना पुलिस को बताई। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोगों में आरोपी की दबंगई को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई। मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हमला करने में इस्तेमाल किया गया नाजायज चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दबंगई का पुराना खेल, मोहल्ले में बना रखी थी टोली

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आफताब इलाके में पहले से ही दबंग प्रवृत्ति का है। उसने अपने मोहल्ले के युवकों की एक टोली बना रखी थी और खुद को इलाके का सरदार समझता था। छोटी-छोटी बातों पर लोगों से उलझना और रौब झाड़ना उसकी आदत बन चुकी थी। घटना में आफताब का साथ देने वाले दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी भूमिका सहायक पाए जाने पर कोर्ट के आदेश से उन्हें भारी मुचलके पर पाबंद किया गया है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में दबंगई, धमकी और हिंसा फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love