Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

फरीदपुर में प्रिंटिंग मशीन संचालकों को पुलिस की सख्त हिदायत…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

फरीदपुर थाना क्षेत्र में छपाई का कार्य करने वाले प्रिंटिंग मशीन संचालकों को थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने थाने में बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छपाई कार्य करते समय सभी संचालक पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय दें।

प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ, धार्मिक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री की छपाई न की जाए। बिना उचित अनुमति और पहचान के किसी भी व्यक्ति के पंपलेट, पोस्टर, बैनर या अन्य सामग्री की छपाई करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि छपाई से पूर्व संबंधित व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएं। यदि कोई संदिग्ध सामग्री या व्यक्ति सामने आता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।

थाना प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रिंटिंग संचालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान मौजूद सभी प्रिंटिंग मशीन संचालकों ने पुलिस को सहयोग देने और नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया।

पुलिस का यह कदम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।


Spread the love