Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

ललित यादव बने जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Spread the love



शशि सिदार कि खास रिपोर्ट

लैलूंगा/रायगढ़।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ललित यादव को सौंपे जाने पर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। उनके नाम की घोषणा होते ही बधाई देने वालों का उनके निवास पर तांता लग गया।

ललित यादव एक समर्पित, कर्मठ और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हैं। वे इससे पहले युवा मोर्चा महामंत्री, लैलूंगा मंडल महामंत्री, विधायक प्रतिनिधि, मुकडेगा मंडल अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

मूल रूप से लैलूंगा विकासखंड के नारायणपुर मुड़ापारा निवासी ललित यादव एक साधारण कृषक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रशिक्षित भी हैं, जिससे उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली में अनुशासन स्पष्ट रूप से झलकता है।

भाजपा नेतृत्व द्वारा उन्हें किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने से किसानों के हित में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा जिले में और अधिक सक्रिय व प्रभावी भूमिका निभाएगा


Spread the love