सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में शनिवार 10 जनवरी को लर्निंग लाइसेंस शिविर*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 जनवरी 2026/ सड़क सुरक्षा सप्ताह में यातायात विभाग द्वारा शनिवार 10 जनवरी को सारंगढ़ खेलभांठा मैदान में 10 बजे से 1 बजे तक लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां लाइसेंस बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, स्कूल मार्कशीट, पैन कार्ड,वोटर आईडी कार्ड व फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं।




