Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/05/2026

माघ मेले के दौरान इन 5 जगहों पर दिखती है शहर की असली रौनक,,

Spread the love

माघ मेला 2026 के साथ एक बार फिर प्रयागराज आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है. इस शहर में ऐसी ऐतिहासिक जगहें हैं, जहां हर दीवार, हर रास्ता और हर पार्क इतिहास की कोई न कोई कहानी सुनाता है. अगर आप माघ मेले में घूमने का मन बना रहे हैं, तो इन जगहों की सैर जरूर करें, क्योंकि इन्हें देखे बिना आपकी प्रयागराज यात्रा अधूरी रह जाएगी.आंकड़े कई बार आपको चौंका देते हैं. साल 2025 का एक डेटा कहता है कि हिंदुस्तान के लोगों ने घूमने के लिए गोवा के समंदर या कश्मीर की बर्फीली वादियों से ज्यादा ‘कुंभ नगरी’ प्रयागराज को सर्च किया है. लोग अब सिर्फ छुट्टियां नहीं बिताना चाहते, बल्कि उस शांति और विरासत को महसूस करना चाहते हैं जो सिर्फ इस शहर की गलियों में मिलती है. 3 जनवरी 2026 से प्रयागराज में माघ मेले का आगाज हो चुका है. 15 फरवरी तक चलने वाले इस आस्था के महाकुंभ में अगर आप भी घूमने  का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है.


Spread the love