Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

Raipur Accident : विधायक रेणुका सिंह का बेटा पुलिस हिरासत में तीन लोग फरार पढ़ें पूरी ख़बर,,,

Spread the love

आवाम की आवाज़ न्यूज़ भुनेश्वर निराला

राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दिया और हादसा में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और गंभीर युवक को नजदीक का अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हम आपको बता दे कि हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुआ हैं  रायपुर तेलीबांधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कहर देखने को मिला आप को बता देना की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर हादसा इतना जबरजस्त था कि टक्कर होने के बाद बाइक सवार युवक दूर जा गिरा और कार में चार सवार युवक और युवती फरहार हो गया और जिनकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी खांगाल रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात डेढ़ बजे के आसपास बाइक सवार जब अग्रसेन धाम के पास से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में दो युवक और दो युवती सवार थे। तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार तीन युवक-युवतियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल बाइक सवार घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और अन्य कार सवारों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है।


Spread the love